Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर चालक की मौत:उरई में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    16 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई मुख्यालय में एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया था। परिजनों ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उरई के नया पटेल नगर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार रात उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भतीजे नीलाक्ष ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात ट्रैक्टर मालिक राजकुमार सेंगर उनके चाचा को जबरन ट्रैक्टर चलाने के लिए ले गया था। परिजनों के अनुसार, राजेश मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वे ट्रॉली के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश की मौत से परिवार में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विधिक सेवा शिविर का आयोजन:जिला जज-डीएम ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें मिलीं
    Next Article
    सुल्तानपुर में कटका क्लब ने चलाया गौरैया संरक्षण अभियान:पर्यावरण संरक्षण के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का किया आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment