Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के चटोरी गली में कम हुए रेस्टोरेंट के मेन्यू:दुकानदार बोले- अब चूल्हा से बनाना होगा पकवान, लौट आये पुराने दिन

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब रेस्टोरेंट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। गैस की नियमित सप्लाई न होने से कई रेस्टोरेंट्स को अपने मेनू में कटौती करनी पड़ रही है। खासकर छोटे और मध्यम स्तर के खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के लिए यह स्थिति काफी मुश्किल बनती जा रही है। चटोरी गली के रेस्टोरेंट्स ने कम किया मेनू इंदिरा बाल विहार स्थित चटोरी गली में कई रेस्टोरेंट्स ने अपने यहां मिलने वाले आइटम कम कर दिए हैं। अब दुकानदार वही चीजें बना रहे हैं जो जल्दी तैयार हो जाती हैं और जिनमें गैस की खपत कम होती है। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें मजबूरी में कई लोकप्रिय डिश हटानी पड़ी हैं। खास तौर पर चाइनीज और कुछ साउथ इंडियन आइटम फिलहाल मेनू से पूरी तरह हटा दिए गए हैं। चूल्हे पर खाना बनाने की तैयारी चटोरी गली में स्थित सिंह बर्गर के मालिक दिग्विजय सिंह ने बताया कि गैस की समस्या को देखते हुए उन्होंने चूल्हा बनवाने का ऑर्डर दे दिया है। उनका कहना है कि अगर गैस की सप्लाई जल्दी सामान्य नहीं हुई तो कल से चूल्हे पर ही खाने-पीने के आइटम तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट चलाने के लिए किसी न किसी तरीके से खाना बनाना जरूरी है, इसलिए फिलहाल यही विकल्प बचा है। मुझे अपने पुराने दिन भी याद आने लगे जब हमलोग पकवान बनाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल करते थे। जगह की कमी भी बन रही बड़ी समस्या वहीं कृष्णा कैफे के मैनेजर विनोद यादव ने बताया कि उनके यहां LPG का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने भी चूल्हा बनवाने का ऑर्डर दिया है। हालांकि उन्होंने एक और समस्या बताई। उनके अनुसार रेस्टोरेंट के अंदर चूल्हा जलाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और अगर बाहर चूल्हा जलाया गया तो नगर निगम से भी आपत्ति हो सकती है। ग्राहकों को भी हो रही परेशानी मेनू कम होने का असर ग्राहकों पर भी पड़ रहा है। जो लोग खास डिश खाने के लिए रेस्टोरेंट आते थे, उन्हें अब सीमित विकल्प ही मिल रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर गैस की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आगे और भी आइटम मेनू से हटाने पड़ सकते हैं। रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही LPG की सप्लाई सामान्य होगी, जिससे उनकी रसोई और कारोबार दोनों फिर से पटरी पर आ सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड बनवाया:उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा बोले–1.20 करोड़ से छठी माता मंदिर बनवा रहा, मुझे जनता नंबर देगी
    Next Article
    आधी रात एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा... डबल डेकर बस पलटी, दर्जनभर लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment