Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से अभद्रता:कानपुर बार के मंत्री के साथ टोल कर्मियों ने की बदसलूकी

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के नेशनल हाईवे 27 स्थित आटा क्षेत्र स्थित उकासा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कानपुर बार एसोसिएशन के मंत्री अधिवक्ता अक्षर सिंह के साथ टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वही जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अक्षर सिंह शनिवार सुबह पीतांबरा पीठ दतिया में दर्शन करने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी का फास्ट टैग तकनीकी खराबी के कारण सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में रास्ते में पड़ने वाले अन्य टोल प्लाजा पर उन्होंने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर फास्ट टैग स्कैन कराकर टोल पार किया था। अधिवक्ता के अनुसार जब वह वापस कानपुर लौट रहे थे और उकासा टोल प्लाजा पहुंचे, तब उन्होंने टोल कर्मियों से अनुरोध किया कि उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर फास्ट टैग काट दिया जाए, क्योंकि टैग मशीन में रीड नहीं हो रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर टोल बूथ पर बैठी महिला कर्मी ने उनसे अभद्रता शुरू की और बाद में अन्य टोल कर्मी आ गए और उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया और फिर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। अधिवक्ता अक्षर सिंह का कहना है कि उन्होंने टोल कर्मियों को पूरी स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उनसे ठीक तरह से बात नहीं की गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान टोल से निकलने वाले लोगों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इसकी जानकारी आटा थाना पुलिस को ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले को समझते हुए शांत करने की कोशिश की तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। वीडियो सामने आने के बाद टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही इस मामले में अभी तक टोल प्रशासन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि शेखर सिंह ने UPSC में 176वीं रैंक हासिल की:बलिया के नागाजी विद्यालय ने पूर्व छात्र को सम्मानित किया
    Next Article
    27 साल पुराने फर्जी वाहन परमिट केस में आरोपी बरी:पुलिस गवाह पेश न कर सकी, अदालत ने राजेंद्र, सुनील, जसविंदर को दोषमुक्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment