Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलपरियों की ड्रेस पहनकर तैर रहे बाउंसर:अलीगढ़ में गंदे पानी में लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, बोलीं- जलपरी बनाकर पैसा नहीं दिया

    10 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में जलपरियों की जगह पानी में बाउंसर तैर रहे हैं। क्योंकि, जलपरियों को गंदे पानी में इंफेक्शन हो गया। उनकी तबीयत खराब हो गई है। जलपरियों ने पानी में उतरने से मना कर दिया है। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मनोरंजन के जलपरी बनी लड़कियों को बुलाया गया था। जलपरियों ने बीमारी के चलते छुट्टी ले ली तो आयोजकों ने उनकी जगह बाउंसरों को जलपरी बनाकर टैंक में उतार दिया। पैसे न मिलने से परेशान केरल की जलपरियों ने बन्नादेवी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले में जलपरियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उन्हें लगातार बहाना बनाकर टाला जा रहा है। ​1 महीने का एग्रीमेंट, 19 दिन में निकाला जलपरी का रोल निभा रही अंजलि राय ने कहा- मुझे 30 दिनों के एग्रीमेंट पर अलीगढ़ बुलाया गया था। 9 तारीख तक पूरा भुगतान किया जाना था। लेकिन ठेकेदार ने केवल 19 दिनों की ही रकम दी।बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया। अब मेरे पास न तो खाने के लिए पैसे हैं और न ही मैं कमरे का किराया दे पा रही हूं। गंदे पानी ने किया बीमार वहीं, कलाकारों ने आयोजकों की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जिस टैंक में हम प्रदर्शन करते थे, उसका पानी लंबे समय से नहीं बदला गया था। गंदे पानी की वजह से कई कलाकार फूड प्वाइजनिंग और त्वचा संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो गए। जलपरी के रिप्लेसमेंट में उतारे बाउंसर कलाकारों के मुताबिक, जब उन्होंने तबीयत खराब होने के कारण एक दिन की छुट्टी मांगी तो आयोजकों ने उनकी जगह बाउंसरों को जलपरी का रूप देकर टैंक में उतार दिया। पुरुष कलाकारों का आरोप है कि आयोजकों ने बिना किसी सूचना के अप्रशिक्षित लोगों से शो जारी रखा। वहीं, बाद में असली कलाकारों के फोन तक उठाने बंद कर दिए। पीड़ित कलाकारों ने बन्नादेवी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। एक अन्य सदस्य ने कहा कि पुलिसकर्मी आयोजक के साथ दोस्ताना व्यवहार कर रहे हैं, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। आयोजक बोले- नुकसान हुआ तो नई व्यवस्था की वहीं, इवेंट आयोजक ने जलपरी के सारे आरोपों को खारिज किया है। ठेकेदार ने कहा- कलाकार आए दिन तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर शो बंद कर देते थे। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। शो को चलाने के लिए उन्हें मजबूरन नए कलाकारों की व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, मामला बढ़ता देख एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को तलब किया। नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा और ठेकेदार कन्हैया वार्ष्णेय की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। एडीएम सिटी ने कहा- अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है, तो ठीक है। वरना मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले:अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, प्रयागराज कोर्ट सुनाएगी फैसला
    Next Article
    कानपुर में डेढ़ घंटे जाम में फंसे सपा प्रमुख:अखिलेश यादव बोले- भाजपाई जितना बताते हैं, उससे दोगुना ज्यादा छिपाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment