Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डेढ़ घंटे जाम में फंसे सपा प्रमुख:अखिलेश यादव बोले- भाजपाई जितना बताते हैं, उससे दोगुना ज्यादा छिपाते हैं

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव भीषण जाम में फंस गए। उनका काफिला 90 मिनट तक फंसा रहा। जाम लगने का वीडियो अखिलेश यादव ने अपने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। जाजमऊ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत करीब 90 मिनट के जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के पुत्र सैय्यद मोहम्मद अहमद को 7 फरवरी को विवाह हुआ हैं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए आज सिविल लाइन उनके निवास स्थान पहुंचेंगे। यहां आशीर्वाद देने के बाद आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बिठूर के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलपरियों की ड्रेस पहनकर तैर रहे बाउंसर:अलीगढ़ में गंदे पानी में लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, बोलीं- जलपरी बनाकर पैसा नहीं दिया
    Next Article
    हाथरस में रंजिश में फायरिंग, VIDEO:युवक से मारपीट के बाद हमलावरों ने घर पर चलाई गोली, जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment