Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलती चिताओं के बीच खेली चिता-भस्म की होली; VIDEO:काशी के हरिश्चंद्र घाट पर नाचे भूत-पिचाश, गले में नरमुंड, हाथ में कपाल; गूंजा-होली खेलें मसाने में...

    3 hours ago

    1

    0

    काशी में रंगभरी एकादशी से होली का उत्सव शुरू हो गया। काशी के हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर चिता भस्म की होली खेली गई। इस होली में नरमुंडों की माला पहने अघोरियों के शरीर पर जानवरों की खाल खद्दर की तरह लिपटी है। वो रमता जोगी की तरह डमरू की ताल पर जमकर थिरके। एक तरफ गम की बयार में चिता की राख आसमान को छु रही है। दूसरी तरफ रंजो गम के बीच जश्न का गुलाल चिता भस्म को लोग अपने सिर माथे लगाने को आतुर दिखे। आम इंसान जो चिताओं से दूर भागता है, आज सभी चिताओं के किनारे होली खेलने में मस्त दिखे। मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ माता गौरा के साथ रंग भरी एकादशी को होली खेलते हैं। ठीक इसके बाद श्मशान पर महादेव अपने गणों; भूत, पिशाचों के साथ श्मशान पर चिता भस्म की होली खेलते हैं। जगह-जगह अघोरी बाबा करतब दिखा रहे हैं। कोई हाथ में नाग लेकर घूम रहा है, तो कोई आग से खेल रहा। गले में नरमुंडों की माला पहने है। चिता की भस्म हवा में इस तरह घुली है कि दूर-दूर तक मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। देखिए काशी की चिता भस्म की होली का VIDEO... देखिए तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दी:प्रयागराज में बुलेट सिर में फंसी, स्कूल में कुर्सी पर पड़ा था शव
    Next Article
    'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे':प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment