Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर में लेक्चरर की हत्या करने वाले पति-सास गिरफ्तार:उज्जैन में छुपे थे, बेटी भी रिकवर; गर्लफ्रेंड का पति बोला- 15 दिन से थी प्लानिंग

    1 day ago

    1

    0

    जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसे लेकर SHO करतारपुर गुरप्रीत सिंह ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सीनियर अफसरों से बात करने के लिए कहा। वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे। इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे। उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी की गर्लफ्रेंड के पति के बड़े खुलासे मामले में ससुर ने भी ये बातें बताईं जांच अधिकारी बोधराज सस्पेंड, कार्रवाई में देरी की इस मामले में जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती नेहा के मामले में उन्होंने 23 अगस्त तक कोई कार्रवाई नहीं की। 23 अगस्त को जब नेहा की मौत हो गई, मामला सार्वजनिक हुआ और जज भी अस्पताल से बयान लेकर चली जाती हैं, तब करतारपुर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन देर रात तक एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि उन्हें 20 अगस्त को ननद के सीरियस होने की सूचना दी गई। जालंधर आते ही वह करतारपुर थाने गईं। यहां शिकायत दी, लेकिन जांच अधिकारी बोधराज ने इसे रिसीव तक नहीं किया। दूसरी तरफ मरने से पहले नेहा ने अंतिम बयान में भी IO का नाम लिया। नेहा ने बताया था कि उसने कई बार थाना करतारपुर में पति के खिलाफ कंप्लेंट की, लेकिन AAP विधायक का साथी होने के चलते पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। नेहा का संस्कार, कार्रवाई न होने परिवार में गुस्सा, कैंडल मार्च निकाला बता दें कि 23 अगस्त को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में महिला लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने जज को अपने अंतिम बयान दिए थे। परिवार का दावा है कि नेहा ने बताया था कि उसे उसके पति उमंग बस्सी, सास और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने टायलेट क्लीनर पिलाया है। पति ने पहले पिस्टल से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसे हार्पिक पिला दिया। नेहा का 25 अगस्त को धूरी में अंतिम संस्कार हो गया। परिवारवाले आरोपियों की अरेस्ट न होने से गुस्से में हैं। नेहा के इंसाफ के लिए उन्होंने धूरी में कैंडल मार्च भी निकाला। नेहा के भाई ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी न पकड़े को सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने CJI को लिखे लेटर, कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं
    Next Article
    मोहाली की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने लेडी प्रोफेसर को धमकाया:अश्लील फोटो-VIDEO वायरल किए, लव लेटर भेजा; बोला-चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment