Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाम की समस्या से अजीज आए वृंदावन वासी:सामूहिक बैठक कर जताया आक्रोश, प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में जाम की समस्या से अजीज आए वृंदावन वासियों ने एकजुट होते हुए सामूहिक बैठक कर अपने आक्रोश का इजहार किया। वृंदावन में लगातार विकराल होती जा रही जाम की समस्या को लेकर अब जनाक्रोश खुलकर सामने आया। बैठक में नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे। जाम ने हालात किए बद से बदतर बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि वृंदावन की संकरी गलियां और बढ़ती वाहनों की संख्या के बीच प्रशासन की लापरवाही ने हालात को बदतर बना दिया है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से न केवल स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अनियंत्रित E रिक्शा बने जाम की बजह बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि जाम की समस्या के लिए विशेष रूप से अनियंत्रित ई-रिक्शाओं का संचालन, बाहरी वाहनों की अनियोजित आवाजाही और यातायात व्यवस्था की कमजोर निगरानी को मुख्य वजह बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शाओं की संख्या पर नियंत्रण लगाया जाए, शहर के अंदर बाहरी वाहनों के प्रवेश को सीमित किया जाए तथा एक सुदृढ़ ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए। नहीं हुआ समाधान तो होगा बड़ा आंदोलन बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही जाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नगरवासी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि वृंदावन को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। अंत में सभी उपस्थित संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और इसके लिए जल्द एक समिति के गठन किए जाने का निर्णय लिया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल दाल वाले, साकेत चौधरी, संजय चतुर्वेदी, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत,पार्षद घनश्याम चौधरी, वैभव अग्रवाल, कुलदीप अरोड़ा, भागवत कृष्ण नांगिया, अभय वशिष्ठ ,श्याम सुंदर गौतम, सोहन सिंह सिसोदिया, पवन ठाकुर, विजय राघव, विजय रिणंवा, शरद सैनी , सुषमा अग्रवाल, सत्यभान शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, अजय बिहारी शर्मा, गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक पाराशर, राहुल शुक्ला, नीलम गोस्वामी, पूजा चौधरी, किशोर पचौरी, जितेंद्र सिंह अर्जुन कुशवाहा, मनोज भाटिया , सुंदर सिंह, मनोज सैनी आदि उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राघव चड्ढा मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री:बोले - देश का एसेट हैं, संसद में लोगों की बात उठाई, राजनीतिक कद बढ़ा
    Next Article
    नोटिस बोर्ड पर लगाना होगा कितनी है स्कूल फीस:वाराणसी में मनमानी फीस वसूलने की शिकायत पर सख्ती, DIOS ने तीन दिन का दिया मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment