Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम में 50-राउंड फायरिंग, 3 मिनट में 3 की हत्या:मिस्टर UP केक काटकर चला गया था, लौटा तो गोलियां बरसा दीं

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में तीन दोस्तों का कत्ल करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में मारा जा चुका है। उसकी मौत के बाद हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिस्टर यूपी रहे बॉडी बिल्डर जीतू ने जिम में केक काटा और वहां से चला गया था। फिर दोस्तों के साथ लौटा और करीब 3 मिनट में 50 राउंड फायरिंग की थी। गोली मारकर तीन दोस्तों की जान ले ली। यह सबकुछ सीसीटीवी के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) में कैद हुआ है, जो पुलिस के पास है। करीब 10 मिनट की रिकॉर्डिंग में तीन मर्डर की पूरी कहानी है। किसने पहले गोली चलाई, अंतिम समय में भाजपा नेता के दोनों भाई और भतीजे क्या कर रहे थे? ये जानने के लिए ‘दैनिक भास्कर’ रिपोर्टर ने पुलिसकर्मियों से बात की। पढ़िए सिलसिलेवार अब तक क्या–क्या हुआ? सबसे पहले जानिए सीसीटीवी के डीवीआर में क्या है? पुलिस ने डीवीआर मुख्य आरोपी जीतू सैनी के दोस्त मयंक सैनी के पास से बरामद किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात में जिम के अंदर कुर्सी पर भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजा आकाश (19) और चचेरा भाई अमरदीप (32) बैठे थे। अमरदीप कैन में कुछ पी रहा था। इसी दौरान जीतू सैनी, मयंक सैनी, भारत सैनी, रिंकू सैनी, रुपेश सैनी समेत 10 से 12 युवक पहुंचे। जीतू सैनी और उसके दो और साथियों के हाथ में पिस्टल थी, जबकि दो और के पास तमंचा। जीतू ने जिम के नीचे पिस्टल कॉक की, फिर सड़क की तरफ एक हवाई फायरिंग करते हुए जिम के अंदर घुसा। अंदर दाखिल होते ही जीतू और अमरदीप आमने–सामने आ गए। दोनों के बीच करीब 10 सेकेंड तक बातचीत हुई। फिर जीतू ने अपनी पिस्टल से अमरदीप पर तीन से चार राउंड फायर किए। फायरिंग होते देख उसका चचेरा भाई मनीष और भतीजा आकाश दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागे। सभी इधर उधर भागने लगे, और जीतू अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। अमरदीप को गोली मारने के बाद जीतू मनीष की ओर बढ़ा तो दूसरे आरोपी ने मनीष के सिर में गोली मारी, जब वह गिर गया तो उसके शरीर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद सभी मिलकर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए आकाश की तरफ बढ़े और उसे भी गोली मार दी। इस पूरी घटना के दौरान जीतू का दोस्त, रुपेश (जिम संचालक) उसे बार-बार रोकता रहा। कहता रहा- भाई मत मार इनको जाने दे… छोड़ दे। लेकिन जीतू और उसके दोस्त तब तक गोलियां चलाते रहे, जब तक मैग्जीन खाली नहीं हो गई। करीब 50 राउंड फायरिंग 3 मिनट में की गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जीतू ने रुपेश के सिर पर भी पिस्टल तान दी। उसे भी जान से मारने की धमकी दी और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर खुलवाकर अपने साथ ले गया। उसे पता था कि कत्ल का पूरा वीडियो डीवीआर में कैद हो चुका है। हत्या की असल वजह क्या थी? बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीतू सैनी का 26 अप्रैल को बर्थडे था। इसके पहले 25 अप्रैल को दो पार्टी आयोजित हुई थी। एक जिम में, दूसरी पार्टी मयंक सैनी की पॉटरी फैक्टी में। अमरदीप सैनी, मनीष सैनी और आकाश सैनी बर्थ-डे केक लेकर रात 9–10 बजे के बीच रुपेश सैनी के RJS फिटनेस जिम पहुंचे। वहां पर ये सभी जीतू सैनी का बर्थडे मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इधर, जीतू अपने बर्थडे की पार्टी जिम से 300 मीटर दूर अपने दोस्त मयंक सैनी की पॉटरी फैक्ट्री में ही कर रहा था। अमरदीप ने जीतू को कॉल करके जिम बुलाया। यहां पर केक काटा गया। तभी केक चेहरे पर लगाने को लेकर विवाद हुआ। इसमें जीतू के दोस्त मयंक सैनी और अमरदीप, मनीष और आकाश में तीखी नोंकझोक हुई। यहां से जीतू अपने दोस्तों के साथ फिर मयंक की पॉटरी फैक्ट्री पर चला गया। यहां सभी ने फिर से शराब पी। रात करीब 11 बजे अमरदीप ने मयंक को फोन किया। दोनों में बहस हुई। अगले दिन यानी 26 अप्रैल को मयंक के घर होने वाली रस्म तेरहवीं के कार्यक्रम को लेकर भी उसने कुछ कह दिया था। यह बात मयंक के फोन पर जीतू भी सुन रहा था, तभी दोनों गुस्से में आग बबूला होकर अन्य साथियों के साथ तीन असलहे लेकर जिम पर पहुंचे और जीतू ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पहले अमरदीप, फिर मनीष और अंत में आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि केक लगने के विवाद और तीन मर्डर की कहानी के अलावा पुलिस दूसरे एंगल को भी खंगाल रही है। जीतू सैनी ने 25 अप्रैल को मयंक की फैक्ट्री पर बनाई थी रील जीतू सैनी ने 25 अप्रैल को शराब पार्टी मयंक सैनी की पॉटरी फैक्ट्री में रखी थी, जहां एक रील बनाई गई थी। इस रील में बैकग्राउंड म्यूजिक भी यह लगाया गया था कि मारूंगा रे ..मारूंगा ... मारूंगा जरूर , तू अपने बचने का जुगाड़ राखियो ..… अब तक पुलिस का एक्शन: जीतू सैनी ढेर, तीन का हाफ एनकाउंटर अमरदीप के पिता सरूप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने जीतू सैनी, जीतू का भाई रवि सैनी, मयंक सैनी, मयंक का भाई रिंकू सैनी, नरेश उर्फ देवा, भारत सैनी, मनीष, जिम संचालक रूपा उर्फ रूपेश, अनुज, सौरभ उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया, जिन्होंने आरोपियों की तलाश व मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया। अगले दिन 26 अप्रैल को एडीजी भानु भास्कर का घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों मयंक, रिंकू और भारत को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। रुपेश और नरेश को पुलिस ने खुर्जा से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने फरार चार आरोपियों के लिए दिल्ली पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में चार टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, दो सिपाही रामफल और कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- शादी के 5वें दिन पत्नी को दी मुखाग्नि:दुल्हन के जोड़े में अंतिम संस्कार, शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई थी 4 की मौत रॉविल और कल्पना…5 दिन पहले एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। जमकर डांस किया और सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे किए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों सिर्फ 2 दिन ही साथ रह सके। पत्नी की हादसे में जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली:बाद में पति ने खुद भी किया शूट, चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी भरतपुर
    Next Article
    रोडवेज कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी:निजी बसों के अवैध संचालन और निजीकरण के विरोध में 20 मई को प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment