Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत:यात्री बोले- तेज रफ्तार बस का टायर फटा, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका; 100 फीट नीचे गिरी

    7 hours ago

    1

    0

    जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी, रफ्तार भी तेज थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया। इससे ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। और बस सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। घायलों का इलाज GMC ऊधमपुर में किया जा रहा है। इधर, पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे की 4 तस्वीरें… यात्री बोले- बस तेज रफ्तार में थी, टायर फटने से कंट्रोल छूटा हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवरलोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BREAKING: जापान में जोरदार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता, भारी नुकसान की आशंका; सुनामी का अलर्ट जारी
    Next Article
    ओवैसी बोले- 1947 के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार:हम बंगाल में भाजपा की B टीम नहीं, TMC-कांग्रेस को हमारे चुनाव लड़ने से परेशानी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment