Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, एक की मौत:भारी बर्फबारी में फंसे 235 लोगों को सेना ने बचाया; ओडिशा में बवंडर से 2 की जान गई

    11 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी बर्फबारी के बीच एक हाइड्रोपावर प्रोज्क्ट के पास हुए लैंडस्लाइड हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इसी बीच, सेना ने भारी बर्फबारी के कारण किश्तवाड़ के सिंथन टॉप इलाके में फंसे महिलाएं और बच्चे सहित 235 लोगों को रेस्क्यू किया। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए थे। इधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया था। टनल में करीब हजार गाड़ियां फंसी थीं। इधर, सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। यूपी, बिहार सहित 6 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने देश के उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण आंधी, बारिश, तूफान और ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि यहां गर्मी का असर रहेगा। तापमान 35°C से 40°C के बीच रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र का अमरावती देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, हनुमानगढ़ में धूप के बीच ओले गिरे, पारा 3 डिग्री तक गिरा राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरे। हनुमानगढ़ के संगरिया में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… MP में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, भोपाल में धूप से बचने घरों पर ग्रीन नेट मध्य प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए भोपाल में घरों को ग्रीन नेट से कवर किया जा रहा है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिन के समय सड़कों पर वीरान छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में 150 सड़कें बंद, अगले 6 दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सात जिलें चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर, शिंकुला में बर्फबारी के कारण गाड़ियां फिसलने लगीं। टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर गाड़ियों की लाइन लगी रही। इन इलाकों में 150 सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ओले गिरे, बिजनौर में पेड़ उखड़े, 43 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है। मुजफ्फरनगर में देर रात बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। बिजनौर में आंधी की वजह से पेड़ उखड़ गए। सोमवार को वाराणसी समेत 43 जिलों में हल्की बारिश और 17 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: समस्तीपुर-दरभंगा में कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट सोमवार को प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। सुबह छपरा, समस्तीपुर और दरभंगा में कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी रही। पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्रीा रहा। पटना का टेंपरेचर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: बारिश के साथ ओले गिरे, चंडीगढ़ समेत 11 जिलों में तूफान-बिजली गिरने का अलर्ट पंजाब के जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में बारिश हुई। जालंधर सिटी, होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ और गोरिया में ओले भी गिरे। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओले गिरने की संभावना, 21 मार्च के बाद चढ़ेगा पारा प्रदेश का मौसम रविवार दोपहर बाद अचानक बदल गया। राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: पानीपत-गुरुग्राम में रात को आंधी-बारिश; कई जगह फसल खराब, 3.4°C गिरा तापमान रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 3.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। आज भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। रविवार को हुई ओलावृष्टि और आंधी-बारिश के कारण गेहूं की फसल भी खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को फिर से मौसम में बदलाव होगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: नैनीताल में आंधी से छतें उड़ीं, चार जिलों में बर्फबारी, दो शहरों में ओले गिरे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। कल 4 जिलों में बर्फबारी हुई थी। चंपावत और नैनीताल में ओले गिरे। रविवार देर रात नैनीताल में तेज आंधी-तूफान से कई जगह पेड़ और कुछ घरों की टिन की छतें और सड़कों पर लगी बैरिकेडिंग भी उड़ गई। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: आंधी-बारिश का अलर्ट, राजनांदगांव में 40.5°C; अगले 4 दिनों में राहत की उम्मीद प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर… गुजरात: मौसम में बदलाव, 18-20 मार्च के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना प्रदेश में तेज गर्मी के बाद अब टेंपरेचर 40°C से 37°C पर आ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 18 मार्च को कच्छ, द्वारका, मोरबी, जामनगर, बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा में बेमौसम बारिश का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में आचार संहिता:चुनाव आयोग ने 5000 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए; BJP आज केरल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी
    Next Article
    छात्र की डेडबॉडी देने कनाडा सरकार मांग रही 35 लाख:उज्जैन लाने के 10 लाख अलग लगेंगे; दो दिन पहले कार से कुचलकर हत्या हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment