Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए

    22 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले हैं। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और इनके आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सोमवार रात को सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है। 7 अप्रैल: 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी थे और बाकी उनके मददगार थे। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब था। पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर में कहा- यह भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान को बयान पर एतराज अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद मार्च में पुलिस ज्यादती-जांच समिति दोबारा बनाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल बोले- किसी ने शरारत की, यह कोर्ट राजनीतिक मंच नहीं
    Next Article
    Toxic X Review: टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा 'टॉर्चर' तो कोई बोला 'ब्लॉकबस्टर'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment