Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू में BSF महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत:जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में तैनात थीं, फायरिंग की वजह साफ नहीं

    1 day ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF की महिला कांस्टेबल राजलक्ष्मी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना एक फॉरवर्ड बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 27 साल की राजलक्ष्मी आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुशील नाम की बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां वे गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीने में लगी थी सर्विस राइफल से ही चली गोली प्रारंभिक जांच में सीमा पार से गोलीबारी या पाकिस्तानी रेंजर्स की कार्रवाई से इंकार किया गया है। गोली सीने में लगी थी, जो उनकी ही सर्विस राइफल से ही चली थी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में जांच जारी है। राज लक्ष्मी बीएसएफ की सातवीं बटालियन की जवान थीं, जो सीमा चौकी पर तैनात थीं। वे मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। बीएसएफ ने अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें... CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत:जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अन्न बचाने की मुहिम...11 महीने में 15 करोड़ लोग जुड़े:पुष्पगिरी में 11वां महाअभियान; भागवताचार्य रमेश भाई बोले- उपवास से दिनचर्या में अनुशासन
    Next Article
    कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार:2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment