Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन बिक्री के नाम पर ₹60 लाख की धोखाधड़ी:लखनऊ में 7 लोगों पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जमीन बिक्री के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोसाईगंज के सदरपुर बाजार निवासी रमेश रावत ने सात लोगों पर धोखाधड़ी और कूटरचना का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमेश रावत ने मलिहाबाद के हेमारापुर निवासी विजय कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार, जगत कुमारी, संजू गौतम, नीतू गौतम के साथ-साथ वकील अहमद और कृष्णा सेठी नामक दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बात करने पर बताया कि विवादमुक्त है जमीन रमेश के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े कुछ लोगों के माध्यम से उनकी मुलाकात वकील अहमद से हुई थी। वकील अहमद ने सदर के माल एवेन्यू निवासी कृष्णा सेठी को बुलाकर उन्हें जमीन दिखाने के लिए कहा। आरोपियों ने सरोजनी नगर तहसील के बिजनौर परगना स्थित लोनहा में खसरा संख्या 977 की भूमि दिखाई। उन्होंने बताया कि यह जमीन विक्रेताओं के नाम खतौनी में दर्ज है और पूरी तरह विवादमुक्त है। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि पहले बैनामा करा लिया जाएगा, बाद में भूमि को आवासीय करा दिया जाएगा। दो बार 30-30 लाख रुपए लिए पीड़ित का आरोप है कि 15 फरवरी 2025 को 30 लाख रुपए में बैनामा कराया गया। इसके अतिरिक्त, 30 लाख रुपए आवासीय और दाखिल-खारिज कराने के नाम पर अलग से लिए गए। छह माह बाद भी भूमि आवासीय न होने पर जब रमेश ने जानकारी की, तो पता चला कि संबंधित जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। रमेश रावत को तब खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। रमेश रावत का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से पूछा, तो उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, डीसीपी (दक्षिणी) के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक क्लीनर की मौत, डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज:लखनऊ में पिता की तहरीर पर बिजनौर पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    पीलीभीत में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास दो तेंदुए:जंगल से निकले दो तेंदुए, गांव की गलियों में रातभर की चहलकदमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment