Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:जनता दर्शन में CM ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

    3 hours ago

    3

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए 150 लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘जमीन कब्जाने के मामलों में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का निराकरण पूरी संवेदनशीलता से कराया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जमीन से जुड़े पारिवारिक विवाद के मामलों में संवाद से समस्या समाधान पर ध्यान दिया जाए, न्यायपूर्ण तरीके से हिस्सेदारी तय कराई जाए। सीएम योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को थमाते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश को स्नेहिल भाव से काफी देर तक गुड़ खिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हो गया न, और खाएगा।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंपावत में XUV खाई में गिरी, युवक की मौत:UP से घूसने आए थे 5 दोस्त; 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    पति का इलाज कराने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोप:बांदा में हाथ पकड़कर की अश्लील हरकतें, विरोध पर जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment