Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बंदूक बरामद, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू; कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने बीते शुक्रवार देर शाम हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अनुचर राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी राम सिंह के कब्जे से दुनाली बंदूक बरामद की है। इसी बंदूक से राम सिंह ने संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान गोली चलाई थी। नगर कोतवाली पुलिस ने राम सिंह के बंदूक लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।गोली लगने से घायल हुए सुजीत सिंह का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुजीत सिंह अजीत सिंह के चचेरे भाई हैं। इस गोलीकांड को लेकर घायल सुजीत सिंह के चचेरे भाई अजीत सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने राम सिंह, उनकी बहन रुचि सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि राम सिंह और लक्ष्मण सिंह के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। लक्ष्मण सिंह का काम अजीत सिंह देखते थे। शुक्रवार को अजीत सिंह से ही राम सिंह की कहासुनी हुई थी। इसी दौरान सुजीत सिंह भी वहां पहुंचे, जिसके बाद आवेश में आकर राम सिंह ने गोली चला दी, जो सुजीत सिंह के पेट में लगी। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि राम सिंह को गिरफ्तार लिया गया है इनके कब्जे से घटना में प्रयोग की गई बंदूक भी बरामद की गई है। इनकी बहन रुचि सिंह और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के बारे में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कि वह घटना के वक्त मौजूद थे की नहीं और जो दो अज्ञात आरोपी है वह कौन है उनके बारे में भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी आगे निकाल कर आएगा उसके आधार पर आगे नगर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न:17 केंद्रों पर 9543 अभ्यर्थी शामिल, 2937 अनुपस्थित रहे
    Next Article
    सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री यासर शाह बोले- सरकार एक जाति की कर रही सत्ता की राजनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment