Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न:17 केंद्रों पर 9543 अभ्यर्थी शामिल, 2937 अनुपस्थित रहे

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा रविवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। यह परीक्षा 17 केंद्रों पर दो पालियों में वायसयुक्त 596 सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। रविवार को कुल 12480 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन दोनों पालियों में 9543 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। इस प्रकार, 2937 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं और युवतियों में पुलिस की वर्दी पहनने का उत्साह साफ दिखाई दिया। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। साथ ही, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की थी, जहां बसों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिले में डीएबी इंटर कॉलेज, डीएबी बालिका इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, जैश किसान इंटर कॉलेज बनगांवा, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इन्दारा, नेशनल इंटर कॉलेज मु. गोहना, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय, भंदाव इंटर कॉलेज थलईपुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। गेट पर गहन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश वर्जित था। पहली पाली में कुल 6240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4740 ने परीक्षा दी। इस पाली में 1500 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। इस पाली में पंजीकृत 6240 अभ्यर्थियों में से 4803 उपस्थित हुए, जबकि 1437 अनुपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों, नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, कैप, चश्मा, आभूषण, बैग, पेपर, पेंसिल बॉक्स, मोबाइल फोन, यूएसबी डिवाइस, कैमरा, चाबी, घड़ी, डिजिटल पेन, ब्लूटूथ और हैंडबैंड जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित थीं। अभ्यर्थियों द्वारा लाई गई इन प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्रों के बाहर बनाए गए विशेष कक्षों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाइटेंशन तार से चिपककर युवक की मौत, VIDEO:कानपुर में सहजन की फली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा, लोगों ने पहले रोका था
    Next Article
    जमीन विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बंदूक बरामद, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू; कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment