Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर की थी हत्या:प्रतापगढ़ पुलिस ने 3 आरोपी को पकड़ा, 2.5 लाख में दी थी सुपारी

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में नवाबगंज थाना पुलिस ने महिला की गला दबाकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीनी विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 12,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र के गहरू का पुरवा गांव में उर्मिला नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कंदई मोड़ के पास से विशाल सरोज, शिवकुमार और महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शिवकुमार ने बताया कि रायबरेली निवासी परमेश पटेल ने कीमती जमीन के विवाद में हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों के अनुसार, वारदात से पहले रेकी की गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद उन्हें ढाई लाख रुपये दिए गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता परमेश पटेल फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 12 को उम्रकैद की सजा:1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिली थी, उसके बाद शिया-सुन्नी दंगा हुआ
    Next Article
    प्रयागराज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:4 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 6 थानों में नए इंचार्ज, दो इंस्पेक्टर्स पर भरोसा कायम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment