Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद पर घर में घुसकर हमला, 4 घायल रेफर:लाठी-डंडों और पिस्टल लेकर की फायरिंग, एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को एक घर में हमला किया गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर एसपी चारु निगम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने एसपी ने लापरवाही पर थाना प्रभारी अखण्डनगर को निलंबित कर दिया है। सीओ कादीपुर और थाना प्रभारी की जांच एएसपी को सौंपी गई है। यह घटना अखंड नगर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों और पिस्टल से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान खुलेआम फायरिंग भी की गई, जिसमें पीड़ित परिवार के एक सदस्य को गोली लगी है। कल्याणपुर गांव निवासी सुरेश यादव का अपने पट्टीदारों संजीत यादव और आनंद यादव सहित अन्य लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार, 14 मार्च को भी विपक्षी पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे और जमीन कब्जाने का प्रयास किया था। पीड़ित सुरेश यादव ने अखंड नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते रविवार को विपक्षी दोबारा पूरे दल-बल के साथ पहुंचे और घर में घुसकर हमला कर दिया। घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोली लगने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे इस हमले में विपुल यादव (16, पुत्र सुरेश यादव, सिर में चोट), सोभावती (50, पत्नी चंद्रजीत यादव), कमलेश (42, पुत्र सुरेश यादव, सिर में चोट), रोशनी (25, पुत्री चंद्रजीत), संजय यादव (31, पुत्र चंद्रजीत यादव) और प्रैंकुर यादव (12, पुत्र चंद्रजीत यादव) घायल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंचित वर्गों के सम्मान से ही PDA सम्मेलन की सार्थकता:सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कांशीराम को भारत रत्न देने की दोहराई मांग
    Next Article
    Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी, सांस लेने में हुई दिक्कत, एम्बुलेंस में ऑक्सीजन पर आए नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment