Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंचित वर्गों के सम्मान से ही PDA सम्मेलन की सार्थकता:सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कांशीराम को भारत रत्न देने की दोहराई मांग

    4 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने की। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ सहित अन्य नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दलित, वंचित और पिछड़े समाज के हित में आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब समाजवादी पार्टी के लोग समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहराते हुए कहा कि ‘पीडीए’ गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया। सांसद ने एलपीजी गैस सिलेंडर के मुद्दे पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को संकट के समय ‘नाली से गैस बनाने’ की तकनीक जनता को बतानी चाहिए। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनता की समस्याओं को उठाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के विधायक जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं और सरकार ‘एक-दूसरे को लड़ाने’ की राजनीति कर रही है, जबकि विधायक सिर्फ ‘जुमलेबाजी’ में व्यस्त हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर यादव, अशोक त्रिपाठी, छोटू, संतोष यादव, चकरू यादव, राजा खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 25,085 गैस सिलेंडर का स्टॉक:डीएम ने बिक्री, बुकिंग के आंकड़े जारी किए, जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    जमीन विवाद पर घर में घुसकर हमला, 4 घायल रेफर:लाठी-डंडों और पिस्टल लेकर की फायरिंग, एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment