Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानत सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी:तहसील कर्मी पर लगा आरोप, SDM कर रहे जांच

    1 hour ago

    2

    0

    एटा जिले की जलेसर तहसील में जमानत सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। ऊंचगांव निवासी दिनेश कुमार ने उपजिलाधिकारी (SDM) जलेसर से लिखित शिकायत की है। उनका आरोप है कि तहसील में तैनात मलाबाबू रवींद्र पाल ने उनके बेटे विवेक कुमार की जमानत सत्यापन के लिए 3500 रुपए लिए, लेकिन सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया। पीड़ित दिनेश कुमार के अनुसार, उनके बेटे विवेक कुमार की जमानत सत्यापन के कागजात आए थे। इस दौरान मलाबाबू रवींद्र पाल ने 'सुविधा शुल्क' के तौर पर 3500 रुपए की मांग की थी। दिनेश कुमार ने विश्वास करके पैसे दे दिए, लेकिन इसके बावजूद सत्यापन का काम अधूरा रहा। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें पैसों के लेन-देन और जमानत सत्यापन से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड है। यह ऑडियो अब वायरल हो गया है। उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत ने इस प्रकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुसाइड करने मोबाइल टावर पर चढ़ा रोडवेज ड्राइवर:नीचे खड़ी होकर पत्नी ने उसकाया, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
    Next Article
    कुशीनगर एसिड अटैक पीड़िता के परीवार से मिले कांग्रेसी:अजय लल्लू ने न्याय की मांग की, आरोपी दरवाजा बंद कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment