Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर एसिड अटैक पीड़िता के परीवार से मिले कांग्रेसी:अजय लल्लू ने न्याय की मांग की, आरोपी दरवाजा बंद कर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस नेताओं के साथ रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां एसिड अटैक की शिकार हुई युवती काजल यादव के परिवार से मुलाकात की, जिनकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लल्लू ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पूर्व अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और गंभीर रूप से घायल मां के बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार तड़के हुई थी। इसमें 25 वर्षीय काजल यादव गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिनकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी 55 वर्षीय मां लीलावती भी हमले में घायल हुई हैं और अभी भी जिंदगी व मौत से जूझ रही हैं। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा। उसने कमरे में सो रही काजल और उनकी मां लीलावती पर तेजाब फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर बरामदे में सो रहे परिजन जागे और किसी तरह दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। हमले में काजल करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। यहीं इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की वजह युवती द्वारा आरोपी से मोबाइल पर बातचीत न करना थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमानत सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी:तहसील कर्मी पर लगा आरोप, SDM कर रहे जांच
    Next Article
    ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत:कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment