Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन आरोग्य मेले में 1800 से अधिक मरीजों का उपचार:1802 का इलाज, 694 की कोविड जांच; कोई संक्रमित नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला संख्या-251 का आयोजन किया गया। यह मेला एक शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में कुल 62 चिकित्सक और 128 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान कुल 1802 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 898 पुरुष, 702 महिलाएं और 202 बच्चे शामिल थे। वहीं, 694 मरीजों की कोविड जांच की गई, हालांकि कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 142 मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। 50 मरीजों की मलेरिया जांच और 06 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। साथ ही 37 मरीजों को नेत्र जांच सेवाएं भी प्रदान की गईं। मेले में 224 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। रोगवार आंकड़ों में 109 मरीज सर्दी-जुकाम, 158 पेट संबंधी रोग और 212 त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा, 44 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 9 को कुपोषण से मुक्त किया गया और 7 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक, रसूलाबाद, रूरा, सिकंदरा, डेरापुर, राजपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की है। मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों पर किया गया, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर, अतिक्रमण का विरोध किया:जिलाध्यक्ष बोले- स्मार्ट मीटर से लोग परेशान, बिल ज्यादा आ रहा
    Next Article
    बदायूं में ओवरलोड वाहनों पर चला अभियान:4.5 लाख का जुर्माना वसूला, 18 वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment