Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना-2027 की तैयारी तेज:देवरिया में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर के आईटीआई परिसर में शुरू हो गया है। जिला जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैच-1 और बैच-2 के कुल 73 फील्ड ट्रेनर भाग ले रहे हैं। मास्टर ट्रेनरों द्वारा उन्हें मकान सूचीकरण (एचएलओ) और जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनरों को इस प्रकार तैयार करना है, ताकि वे आगे प्रगणकों को भी सही ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी रमाशंकर ने जनगणना को देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और विकास कार्य निर्धारित होते हैं। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनरों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की अपील की, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शिता और सटीकता से पूरा हो सके। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रभारी श्रीश मिश्रा तथा मास्टर ट्रेनर आदित्य कुमार कुशवाहा, गजेंद्र प्रताप और रमेश यादव ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए फील्ड ट्रेनरों को मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना कर सकेंगे। इसके बाद, 22 मई से 20 जून तक 30 दिनों की अवधि में जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, कन्हैया कुमार, अरविंद कश्यप, अनुराग सिंह, रमेश तिवारी, सर्वेश यादव, मयंक पांडेय, जावेद अंसारी, मुकेश यादव सहित कई अन्य फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन:राष्ट्रपति और DM को सौंपा ज्ञापन, रोजगार व खारे पानी की समस्या उठाई
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक ने कार में मारी टक्कर:मासूम समेत 4 घायल, ईदी देने जा रहा था परिवार; जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment