Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार:7 पिस्टल समेत 10 हथियार बरामद, 15 हजार का इनामी गौकश को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 15 हजार रुपए का इनामी गौकश भी शामिल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस कसेरवा पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तितावी की ओर से कुछ लोग अवैध हथियार लेकर बुढ़ाना की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पलड़ी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार को रोका। कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्टल, 3 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 4 जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी आकिल, फरहान, मोहम्मद तालिब और शाहरुख के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ से अवैध हथियार खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। वे पिस्टल 40 हजार रुपए में खरीदकर 65 से 70 हजार रुपए में बेचते थे, जबकि तमंचे 6 हजार रुपए में खरीदकर 8 से 10 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए हथियारों की मांग बढ़ गई थी और इसी के चलते यह खेप सप्लाई की जानी थी। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में किशोर का सुसाइड:मां बोली- एक महिला लड़की से मिलवाती थी, शारीरिक शोषण के बाद ब्लैकमेल किया
    Next Article
    हॉस्टलों में कही लगी भट्टी तो कही ख़िरीदया इंडक्शन:गैस सिलेंडर की किल्लत से स्टूडेंट्स भी परेशान, बोले- एक ही रूम में 2-3 दोस्त मिलकर बना रहे खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment