Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन से विवाद के बाद युवती ने लगाई फांसी:देवरिया में बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में सोमवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे युवती की मौत हो गई। युवती का बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा तिवारी गांव का है। जानकारी के अनुसार मुंडेरा तिवारी गांव निवासी श्रेया सिंह (20) पुत्री सत्येंद्र सिंह सोमवार दोपहर मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उनकी बहन श्वेता सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद श्रेया घर के बाथरूम में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर बहन श्वेता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो श्रेया दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटकी हुई मिलीं। परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार और ग्रामीणों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए देवरिया स्थित महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पांच पुलिसकर्मियों का सम्मान:पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थी को समय से पहुंचाया था केंद्र
    Next Article
    उद्घाटन के 2-दिन बाद ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंसी:5 फीट गहरा गड्ढा, खर्च अधिक होने के कारण नहीं शिफ्ट की थी सीवर लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment