Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना प्रशिक्षण में 173 कर्मियों ने ली ट्रेनिंग:3 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणक-सुपरवाइजर को ऐप उपयोग, फील्ड कार्य की बारीकियां सिखाईं

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संत एंथोनी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें कुल 173 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने प्रतिभागियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रतिभागी अपने लॉगिन पासवर्ड का उपयोग कर एचएलओ ऐप डाउनलोड करें और उसका नियमित अभ्यास करें। इससे वास्तविक जनगणना के समय किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी शंका का तुरंत समाधान किया जाए। मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। इसमें परिवार के प्रकार, भवन परिसर की परिभाषा, आवासीय एवं गैर-आवासीय मकानों की पहचान और नजरिया नक्शा तैयार करने की विधि पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ फील्ड में कार्य करते हुए जनगणना को सफल बनाएं। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य और संदीप कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलन देवी सेवानिवृत्त:अकबरपुर में 25 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई समारोह हुआ
    Next Article
    संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार की मांग तेज:महंत दयाल दास ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment