Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना प्रशिक्षण से 21 कर्मचारी अनुपस्थित:देवरिया में प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण सत्र से 21 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। शहर के टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण अनिवार्य है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया है।प्रशिक्षण के लिए 45-45 कर्मचारियों के बैच बनाए गए हैं। सोमवार को आयोजित सत्र में बैच संख्या 32211 से मोनिका सिंह, रंजना, रेनू देवी, रेनू त्रिपाठी, रुचि जायसवाल, संगीता सिंह, सरिता तिवारी, सविता देवी, सायदा खातून, सुषमा पांडेय और सादमा अनुपस्थित रहीं। वहीं, बैच संख्या 32359 से ममता चौरसिया, मनोरमा पांडे, संध्या तिवारी, आफरीन मलिक, अमिता श्रीवास्तव, अनिता देवी, अंजू देवी, विजेता वर्मा, चेतना धर द्विवेदी और ईसरावती प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुईं। अधिकारियों ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि ये कर्मचारी 21 अप्रैल को भी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहते हैं, तो महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में लापरवाही मानते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लें और प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सुचारु और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महापौर समेत 8 अधिकारियों को नोटिस:चौड़ीकरण के नाम पर मकानों को तोड़ने का आरोप, कोर्ट ने कई विभागों से मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    चंदौली में रात 11 बजे बाद शराब बिक्री:सरकारी दुकान से अधिक दाम पर बेची जा रही शराब, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment