Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार:एटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा, फायरिंग भी की थी

    7 hours ago

    1

    0

    एटा जिले की जसरथपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मन्नालाल पुत्र सुघरलाल निवासी नकटई खुर्द के रूप में हुई है। मन्नालाल लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। यह मामला अक्टूबर माह में नगला चंदन गांव में हुए विवाद से जुड़ा है। उस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे और फायरिंग भी हुई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और बलवा के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पहले भी कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मन्नालाल की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार और महिला कांस्टेबल संगीता शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत:देवरिया में ट्रेन विशुनपुर ढाला के पास से गुजरने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article
    ईरान व मिडिल-ईस्ट देशों में फंसे लोगों की दें जानकारी:जिला प्रशासन ने जारी की ई मेल व मोबाइल नंबर, पहुंचाई जाएगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment