Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत:देवरिया में ट्रेन विशुनपुर ढाला के पास से गुजरने के दौरान हुआ हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना विशुनपुर ढाला के पास हुई। मृतक की पहचान राजन राजभर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक राजन राजभर (25) पुत्र स्वर्गीय सीताराम, छोटका गांव, भरवा टोली, थाना भाटपार रानी का निवासी था। वह पंजाब में आर्क बिल्डर का काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि राजन गांव के बाहर सड़क किनारे नया मकान बनवा रहा था और इसी सिलसिले में घर आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन विशुनपुर ढाला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान राजन ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजन के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजन मेहनती और मिलनसार युवक था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में चचेरे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, खेत में बकरी जाने हुआ था विवाद
    Next Article
    जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार:एटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा, फायरिंग भी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment