Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर डिपो में एसी बसें उपलब्ध नहीं:भीषण गर्मी में 7 हजार यात्री साधारण बसों से यात्रा को मजबूर

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर डिपो में एक भी वातानुकूलित (एसी) बस उपलब्ध नहीं है। इसके चलते प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग सात हजार यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को साधारण बसों में यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। डिपो से प्रतिदिन निगम और अनुबंधित मिलाकर कुल 105 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इन सभी बसों में एसी की सुविधा नहीं है। हालांकि, अन्य डिपो की एसी बसें जौनपुर से होकर गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों को उनके आने-जाने के समय की जानकारी नहीं मिल पाती है। जौनपुर डिपो से लखनऊ के लिए 12, प्रयागराज-गोरखपुर के लिए 10, कानपुर के लिए 9 और अयोध्या के लिए 3 बसों का संचालन होता है। यात्रियों ने बताया कि उमस भरी गर्मी में साधारण बसों से यात्रा करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में एआरएम ममता दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने और बसों का आवंटन होने पर जौनपुर डिपो से भी एसी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मिले TB के 16 नए मरीज:‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 331 संवेदनशील क्षेत्रोंं में चल रहे विशेष कैंप
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम का सदन शुरू:कूड़ा उठाने की खराब व्यवस्था पर घेरेंगे पार्षद, कुत्तों के शेल्टर होम और महिला हॉस्टल पर लगेगी मुहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment