Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मिले TB के 16 नए मरीज:‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 331 संवेदनशील क्षेत्रोंं में चल रहे विशेष कैंप

    3 hours ago

    1

    0

    सरकार टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से समय समय पर टीबी मुक्त भारत अभियान भी चलाया जा रहा है। वाराणसी में भी 24 मार्च से यह अभियान चल रहा है। इसमें 14 एक्स-रे कैंप आयोजित हो चुके हैं। इस कैंप में कुल 1295 व्यक्तियों को जांच की गई जिसमें से 281 के एक्स-रे असामान्य पाए गए। जबकि 120 ऐसे भी संदिग्ध मरीज मिले जिनके टीबी के लक्षण चिह्नित हुए हैं। इन सभी के बलगम लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीबी-नॉट मशीन से जांच कराई जिसमें टीबी के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय बताते हैं कि जनपद में TB के इन मरीजों का इलाज तत्काल शुरू करा दिया गया है। नियमित इन्हें दवा का सेवन करना होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 331 ऐसे इलाके चिह्नित किए गए हैं जहां पर टीबी फैलने का खतरा ज्यादा है। यही कारण है कि इन चिह्नित इलाकों में हमारी टीमें विशेष फोकस कर रही है। जो भी टीबी के संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं उनकी बकायदा जांच कराई जा रही है। जहां कैंप आयोजित किए जा रहे हैं वहां पर TB की जांच के साथ–साथ BP, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच कराई जा रही है। इससे यह भी पता लगाया जाता है कि टीबी के अलावा तो कोई और दिक्कत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर प्रतिमा विवाद महिला की तहरीर पर केस दर्ज:लखीमपुर-खीरी में 8 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा
    Next Article
    जौनपुर डिपो में एसी बसें उपलब्ध नहीं:भीषण गर्मी में 7 हजार यात्री साधारण बसों से यात्रा को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment