Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने शुरू:30 अक्टूबर तक करें आवेदन, अलग-अलग पोर्टल से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

    40 minutes ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार, विद्यार्थियों को निर्धारित तारीखों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, ऑनलाइन विषयों के चयन और सत्यापन की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क 31 अक्टूबर 2026 तक जमा किया जा सकेगा। अलग-अलग पोर्टल से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के साथ परास्नातक सातवें और नौवें सेमेस्टर के संस्थागत व कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। पंचम सेमेस्टर के लिए पुराना पोर्टल स्नातक पंचम सेमेस्टर के संस्थागत और कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के पुराने पोर्टल से भरे जाएंगे। इसके अलावा, छूटे हुए सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भी पुराने पोर्टल के माध्यम से ही भरे जाने हैं। विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय अपने सेमेस्टर के अनुसार संबंधित पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। समय पर औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मुख्य परीक्षाओं को निर्धारित समय पर आयोजित करना है। परिणाम संबंधी जानकारी के लिए विद्यार्थी support@vbspu.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दशहरा मेला से लौट रही युवती से छेड़खानी:प्रयागराज में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले अश्लील कमेंट किए, विरोध पर गालियां दीं
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी के एडमिशन के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने वाहन जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment