Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दशहरा मेला से लौट रही युवती से छेड़खानी:प्रयागराज में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले अश्लील कमेंट किए, विरोध पर गालियां दीं

    37 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुराने यमुना पुल के पास दशहरा मेले से लौट रही युवती के साथ छेड़खानी और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई। आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार सवार पांच युवकों ने पहले अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर सभी आरोपी कार से नैनी की तरफ भाग निकले। युवती के दोस्त का कहना है कि उसने घटना के तुरंत बाद 112 पर कॉल करके सूचना दी। कीडगंज थाने में भी मामले की जानकारी दी और थाने में लिखित शिकायत सौंपी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे तीनों युवती के कीडगंज निवासी दोस्त ने बताया, घटना बुधवार सुबह चार बजे के करीब की है। वह अपनी महिला मित्र और उसके भाई के साथ मुट्ठीगंज का दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। तीनों पुराने यमुना पुल के पास पहुंचे थे, तभी फॉर्च्यूनर कार सवार पांच युवक उनके पास आए। कार सवार युवकों ने गाड़ी बगल में लगाई और उसकी दोस्त पर अश्लील कमेंट करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की और गालीगलौज करने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक नशे में थे और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्कूटी से उतारकर कार में खींचने की कोशिश आशीष का आरोप है कि विवाद के दौरान कार सवार युवकों ने उसकी महिला मित्र को स्कूटी से जबरन उतारने और अपनी कार में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास लोगों का ध्यान घटना की ओर गया तो आरोपी अपनी कार में बैठकर नैनी की तरफ भाग गए। 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवती के साथ छेड़खानी और जबरन कार में बैठाने की कोशिश जैसे गंभीर मामले में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर लगे कैमरों के फुटेज तक चेक नहीं किए। SHO बोले- युवती सामने नहीं आई इस मामले में कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि युवक की ओर से शिकायत मिली है। अब तक कोई युवती सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 50%-अनुदान पर मिलेंगे रबी फसलों के बीज:गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के बीज पर मिलेगी छूट; बुकिंग शुरू
    Next Article
    जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने शुरू:30 अक्टूबर तक करें आवेदन, अलग-अलग पोर्टल से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment