Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 16 साल पुरानी रेल बदलेगा रेलवे:ट्रेनों की रफ्तार 100 से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर-औड़िहार डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। यहां करीब 16 साल पुरानी रेल लाइन को हटाकर नई रेल बिछाई जाएगी। इस काम को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में केराकत से डोभी के बीच करीब 11 किलोमीटर ट्रैक पर काम चल रहा है। इस हिस्से में पुराने स्लीपर बदले जा चुके हैं। अब पुरानी रेल हटाकर नई रेल लगाई जाएगी। नई रेल लगाने के बाद ट्रैक को मजबूत करने के लिए जरूरी तकनीकी काम किए जाएंगे। इसमें बैलास्ट और मिट्टी से जुड़े काम भी शामिल हैं। रेलवे की योजना है कि करीब छह महीने में रेल बदलने और इससे जुड़े सभी तकनीकी काम पूरे कर लिए जाएंगे। अभी जौनपुर-औड़िहार डाउन लाइन पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। ट्रैक का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी है। रेलवे लाइन पर गति बढ़ने से एक्सप्रेस ट्रेनों का यात्रा समय कम होगा। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। इससे जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर ट्रेनों का चलना और आसान व तेज हो जाएगा। यह जानकारी जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) अभिषेक कुमार सिंह ने दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, काम के दौरान ट्रेनों की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। किसी भी ट्रेन का रूट नहीं बदला जाएगा और न ही उनका नियमित चलना बंद होगा। जिस जगह काम चलेगा, वहां सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति अस्थायी रूप से कम करके आगे बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में केराकत से डोभी के बीच काम पूरा होने के बाद, बाकी हिस्सों में भी चरणबद्ध तरीके से पुरानी रेल बदली जाएगी। काम पूरा होने पर ट्रैक की क्षमता बढ़ेगी और एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को तेज गति से चलाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र में महिला पर हमला करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर के चौरी चौरा में आकर छिपे थे, एसटीएफ ने ढूंढ निकाला
    Next Article
    घाटमपुर थाने में 18 सालों से बंद राधारानी:राधा-कृष्ण के मंदिर में बिना राधारानी के जन्माष्टमी, चोरी हुई मूर्तियां बरामद होकर मालखाने में रखी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment