Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र में महिला पर हमला करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर के चौरी चौरा में आकर छिपे थे, एसटीएफ ने ढूंढ निकाला

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके से महाराष्ट्र के ठाणे जिले से वांछित दो आरोपी गुरुवार को पकड़े गए। दोनों आरोपियों ने ठाणे में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। घटना को अंजाम देकर गोरखपुर भाग कर आए थे। लोकेशन मिलने पर एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को चौरीचौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ठाणे निवासी कृष्णा राज गुप्ता और अंकेश गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र लेकर जाएगी पुलिस एसटीएफ के मुताबिक, दोनों के खिलाफ थाना मानपाड़ा, ठाणे में कुमारी दीक्षिता पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में केस दर्ज था। मामले में दोनों वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया था। इसके बाद एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर ने आरोपियों की तलाश में अभिसूचना जुटानी शुरू की। गुरुवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी चौरीचौरा क्षेत्र के बाल खुर्द डुड़ी चौराहे पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोपहर करीब 3:15 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को चौरीचौरा थाने में दाखिल किया गया। एसटीएफ के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। घटना में इस्तेमाल सामान और अन्य तथ्यों के संबंध में आगे की पूछताछ महाराष्ट्र पुलिस करेगी। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एम्स रायबरेली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू:मरीजों-तीमारदारों को बताया संतुलित आहार का महत्व; नुक्कड़ नाटक और क्विज से भी होगी जागरूकता
    Next Article
    जौनपुर में 16 साल पुरानी रेल बदलेगा रेलवे:ट्रेनों की रफ्तार 100 से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment