Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 25 हेल्थ ATM बंद:किट और खराबी से मरीजों को नहीं मिल रहा जांच का लाभ

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित 25 हेल्थ एटीएम बंद पड़े हैं। किट की कमी और मशीनों में खराबी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन हेल्थ एटीएम को दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को जांच के लिए भटकने से बचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। कुल 25 एटीएम में से 11 विधायक व सांसद निधि से, 13 स्वास्थ्य विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड से और एक रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लगवाए गए थे। हालांकि, उद्घाटन के बाद भी कई महीनों से किट उपलब्ध न होने के कारण जांचें नहीं हो पा रही हैं। कई स्थानों पर हेल्थ एटीएम की स्थिति खराब है। लीलावती देवी राजकीय महिला चिकित्सालय में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थापित मशीन के कक्ष में ताला लगा हुआ है। शाहगंज स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा हेल्थ एटीएम भी कई महीनों से बंद है। शाहगंज के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि उनका हेल्थ एटीएम खराब है और इसकी मरम्मत के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड से जांच किट की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दो हेल्थ एटीएम खराब हैं, जिनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। इन हेल्थ एटीएम में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा और वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की निशुल्क जांच की सुविधा थी। इसके अतिरिक्त, 16 प्रकार की बॉडी स्क्रीनिंग जांचें और रैपिड टेस्ट जैसे यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच भी उपलब्ध थी। लंबे समय से यह सुविधा बंद होने से मरीजों को भारी असुविधा हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक में खामियां मिली:सीडीओ ने आईआईटी कानपुर से जांच कराने के दिए निर्देश
    Next Article
    उन्नाव में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला:पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से किए कई वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment