Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने 50,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को सतहरिया स्थित कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के पास से अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू (25) पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है, जो सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर का निवासी है। वह चंदौली के थाना अलीनगर में दर्ज एक मामले में 50 हजार रुपये का इनामी घोषित था। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सोनू के खिलाफ पूर्व में गौहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभियुक्त से उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन:यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग
    Next Article
    बांग्लादेशी इस्लाम गाजी को ढाई साल की कैद:विदेशी अधिनियम उल्लंघन में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment