Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा को कपड़े से ढका:डीएम के निर्देश पर हटाया गया कवर, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े से ढक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिमा से कपड़ा हटवा दिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र आज सुबह उच्च न्यायालय में एक वाद के संबंध में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए प्रयागराज गए थे। इसी दौरान उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि किसी विशेष राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अपना एकाधिकार जताते हुए उसे कपड़े से ढक दिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा से बंधे कपड़े को हटवाया। इसके बाद नगर पालिका परिषद और डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद किया गया। मामले में आगे की कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5855 का कटा बिजली कनेक्शन:गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, बिल जमा होने के बाद भी लाइट नहीं जुड़ने से थे नाराज
    Next Article
    सहारनपुर में ईद पर सड़क पर नमाज की अनुमति मांगी:भीम आर्मी जय भीम जिलाध्यक्ष ने SSP से मुलाकात की, ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment