Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:प्रशासन ने सड़क पर नमाज न पढ़ने के लिए पहले ही किया था अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरी तरह अलर्ट पर था। प्रशासन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से पहले ही अपील की थी कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। इसका उद्देश्य आवागमन को बाधित होने से रोकना था। यह अपील शांति समिति की बैठक के दौरान की गई थी। नमाज से पहले जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), एसपी सिटी, सहायक पुलिस अधीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल ने शहर में गहन पेट्रोलिंग की। प्रमुख मस्जिदों जैसे अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद और शिया जामा मस्जिद सहित सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि रमजान माह के तहत अलविदा जुम्मा और ईद की नमाज को लेकर जिलाधिकारी और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया था। समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर सेक्टर और जोन स्कीम के तहत व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इसके अतिरिक्त, आसपास के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती भी समय से की जा रही है। पूरे शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर पुलिस अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मनरेगा कर्मी काम पर लौटे:शासन ने मार्च मानदेय, लंबित ईपीएफ 25 मार्च तक जमा करने के दिए आदेश
    Next Article
    महात्मा गांधी केंद्रीय विवि में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार:'भारत-विद्या परंपरा' पर सुल्तानपुर PTS के एसपी ब्रजेश मिश्रा देंगे व्याख्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment