Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अवैध दोहरा कारोबार का भंडाफोड़:दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने 2 क्विंटल माल जब्त किया

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध दोहरा (तंबाकू उत्पाद) के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो कुंतल अवैध दोहरा बरामद किया है। बरामद माल का नमूना जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि यह सफलता अपराध एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शकरमंडी मोहल्ले में एक बर्तन की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध दोहरा का निर्माण और बिक्री कर रहे पवन साहू और विवेक साहू को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी मस्जिद के निवासी हैं। तलाशी में उनके पास से लगभग दो कुंतल अवैध दोहरा जब्त किया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा पुलिस के अनुसार, बरामद दोहरा का निर्माण बिना वैध अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह सामग्री शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को भी दी गई है। बरामद दोहरा का नमूना जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, महिला सुरक्षा पर राष्ट्रपति को ज्ञापन:बढ़ती कीमतों और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई
    Next Article
    मिल्कीपुर सीएचसी से महिला डॉक्टर का तबादला:2.63 लाख आबादी पर 80-90 महिला मरीज प्रभावित, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment