Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, महिला सुरक्षा पर राष्ट्रपति को ज्ञापन:बढ़ती कीमतों और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महानगर उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता समयुन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों के मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से दैनिक मजदूरों, घरेलू कामगार महिलाओं, छात्रों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। छोटे ढाबों, चाय की दुकानों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन और गैस के बढ़ते दामों का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। प्रतिनिधियों ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल राहतकारी कदम उठाने की मांग की। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों और दुष्कर्म की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इसमें सरकार से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं: रसोई गैस (LPG) के बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं, छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी की जाए, पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए, तथा उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर खुलेआम बिक रहा नशा:मानवाधिकार संगठन ने एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    जौनपुर में अवैध दोहरा कारोबार का भंडाफोड़:दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने 2 क्विंटल माल जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment