Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:पॉस्को एक्ट मामले में रिहाई के बाद दी जान, घर से 100 मीटर दूर साड़ी से लगाया फंदा

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के श्रवनपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक बगीचे में आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब वे दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले। युवक का शव पेड़ से लटका देख परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पॉक्सो एक्ट मामले में 20 दिन पहले हुई थी रिहाई जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदुम्य पाठक लगभग छह माह पूर्व पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल गया था। वह करीब छह महीने तक जेल में रहा। करीब 20 दिन पहले ही जेल से छूटकर घर लौटा था। हालांकि, युवक द्वारा आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण विभिन्न प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का सही पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के शहर काजी मौलाना ज़ैनुल आबिदीन का निधन:जामा मस्जिद के इमाम थे, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, इंग्लिस आउट:जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया, स्टोयनिस चोटिल; बेनेट का पहला टी-20 वर्ल्डकप अर्धशतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment