Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी:लाइनबाजार की चंद्रिका सिंह कॉलोनी में वारदात, परिवार गांव गया था

    13 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के लाइनबाजार क्षेत्र स्थित चंद्रिका सिंह कॉलोनी में शनिवार रात एक घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियों से लगभग दो लाख रुपये के गहने तथा सात हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह मकान उमेश मिश्रा का है। उनका परिवार कुछ दिनों से गांव में था। शनिवार शाम छह बजे उनके पुत्र के भी गांव चले जाने के बाद रात लगभग ढाई घंटे तक घर में कोई मौजूद नहीं था। रात नौ बजे उमेश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ मकान पर लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाया। उन्होंने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और बारी-बारी से सभी कमरों की अलमारियों व लॉकर को खंगाल डाला। उमेश मिश्रा के अनुसार, चोर एक सोने की चेन, चांदी का प्लेट, नारियल, सुपारी, पायल सहित कुछ अन्य गहने और सात हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित उमेश मिश्रा ने तत्काल घटना की सूचना सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी ने टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव को मौके पर भेजा। पुलिस ने रात से ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि यह कॉलोनी में चोरी की पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष 14 नवंबर की रात को भी इसी कॉलोनी के नरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर सात लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई थी। इसके अतिरिक्त, कॉलोनी में अखिलेश सिंह की बाइक सहित कई अन्य चोरी की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इस चोरी का खुलासा करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया पर मुकदमा दर्ज:हाथरस में सरकारी गनर के लिए धरना देने के आरोप में कार्रवाई, साजिश बताया
    Next Article
    84 कोसी परिक्रमा हरदोई में, पांचवें पड़ाव की ओर बढ़ी:गिरधरपुर उमरारी से साकिन गोपालपुर के लिए रवाना हुआ रामादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment