Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया पर मुकदमा दर्ज:हाथरस में सरकारी गनर के लिए धरना देने के आरोप में कार्रवाई, साजिश बताया

    11 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया के खिलाफ हाथरस कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर की गई है, जिसमें उन्हें सरकारी गनर और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए धरना देने की बात कहते सुना जा रहा है। पंकज धवरैया यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पिछले 16 दिनों से अपने निवास के बाहर कंचन नगर में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने पहले पदयात्रा का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी थी। हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पंकज धवरैया अपने संगठन के एक पदाधिकारी से बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उनका धरना सरकारी गनर और सिक्योरिटी प्राप्त करने के लिए है। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि उन्हें किसी आंदोलन से कोई मतलब नहीं है और गनर मिलने पर 'भोकाल' बनेगा तथा 'वसूली' भी होगी। पंकज बोले धरना रहेगा जारी इस मामले पर पंकज का कहना है कि भाजपा सरकार और प्रशासन उनके धरने को समाप्त करने की साजिश रच रहा है। यह ऑडियो इसी साजिश के तहत एआई द्वारा जनरेट कर वायरल किया गया है। उनका कहना है कि उनका धरना जारी रहेगा। इधर,एसआई अरविंद कुमार ने इस ऑडियो क्लिप के आधार पर पंकज धवरैया और आरएसपी हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में एक सोशल मीडिया हैंडल (@drpandeyanil) का भी जिक्र है, जिसने @myogiadityanath, @Uppolice, @hathraspolice को टैग करते हुए लिखा था कि यह ऑडियो क्लिप दिखाती है कि कैसे यूजीसी आंदोलन की आड़ में आक्रोश और अराजकता फैलाई जा रही है। इसमें पंकज धवरैया पर वसूली के लिए सुरक्षाकर्मी मांगने और आंदोलन को महज एक बहाना बताने का आरोप है। इस प्रकार की गतिविधियों से तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया है। पंकज धवरैया के लगातार ऐसे कृत्यों से विभिन्न जाति, समूह और समुदायों के बीच भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। मुकदमे में इस ऑडियो का जिक्र किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने नजरबंद किया:पीएम मोदी और CM योगी के मेरठ कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने के लिए बयान दिया
    Next Article
    जौनपुर में घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी:लाइनबाजार की चंद्रिका सिंह कॉलोनी में वारदात, परिवार गांव गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment