Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:पिता-पुत्र मिलकर करते थे लूट, डॉक्टर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर पुलिस ने जहरखुरानी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को चिरैया मोड़, बिलार मऊ रोड पर चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, नशीला पाउडर और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में यह जानकारी दी। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शाहगंज और खेतासराय की संयुक्त टीम ने 'यक्ष ऐप' की मदद से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आजमगढ़ निवासी हनुमान निषाद (38 मुकदमे), उसका बेटा अंकित निषाद (33 मुकदमे) और आकाश यादव (10 मुकदमे) शामिल हैं। गिरोह के सदस्य शाहगंज आने-जाने वाले बस और ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाते थे। वे पहले यात्रियों से दोस्ती करते, उनका विश्वास जीतने के लिए उनके साथ खाना खाते थे। विश्वास जमने के बाद, वे यात्रियों को अनार का जूस, चाय या कॉफी में डायजापाम जैसा नशीला पदार्थ मिलाकर देते थे। इसे पीने के 15-20 मिनट के भीतर यात्री बेहोश हो जाते थे, जिसके बाद आरोपी उनका सामान लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले यात्रियों के आने-जाने के स्थान का अनुमान लगाते थे। लूटे गए गहनों को जलालपुर में बेचा जाता था। बरामद वाहनों में एक अल्टो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार शामिल हैं। 'यक्ष ऐप' के जरिए पहले अंकित निषाद की पहचान हुई, जिसके बाद उसके पिता हनुमान निषाद का नाम सामने आया। जहरखुरानी के शिकार हुए लोगों ने भी तस्वीरों के आधार पर इनकी पहचान की। यह गिरोह आजमगढ़, सुल्तानपुर और भदोही जैसे अन्य जिलों में भी जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। ये सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे। इस गिरोह को नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला झोलाछाप डॉक्टर विपिन प्रजापति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारत हर संकट से निपटने में सक्षम':रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं, हमारे पास पर्याप्त संसाधन
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट व्यापारियों को पुनर्स्थापित करें सरकार:पश्चिम यूपी संयुक्त व्यापार मंडल ने की बैठक, अन्य संगठनों पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment