Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में झोलाछाप को गोली मारी, 50 लाख मांगी रंगदारी:बदमाशों ने डिस्पेंसरी में घुसकर की फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    20 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को 3:30 बजे झोलाछाप वीके बंगाली को गोली मार दी गई। एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वीके बंगाली लखौवा बाजार स्थित अपने घर पर ही डिस्पेंसरी चलाते हैं। उन्हें यह काम करते हुए 32 साल हो गए हैं। शनिवार को वे हमेशा की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। घायल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर गए थे। 6 फरवरी को लखौवा स्थित अपने घर लौटे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को 'सोले सिंह' बताया और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। जब वे अपनी डिस्पेंसरी पर मरीज देख रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा, जेब से पिस्तौल निकाली और बिना कुछ कहे उन पर फायर कर दिया। बदमाश ने डॉक्टर पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उनके पैर में लगी, जबकि अन्य दो चूक गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में ट्रक ने तीन दोस्तों को रौंदा:दो की मौत, तीसरा घायल, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने धर दबोचा: तीनों दोस्त बिना हेलमेट निकले थे घूमने
    Next Article
    युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, 8 पर केस:कल्याणपुर में मारपीट का केस वापस लेने का विपक्षी बना रहे थे दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment