Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, 8 पर केस:कल्याणपुर में मारपीट का केस वापस लेने का विपक्षी बना रहे थे दबाव

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने घटना के सात दिन बाद अज्ञात सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के छोटे भाई का आरोप है कि पहले दर्ज कराए गए मारपीट के केस को वापस लेने के लिए लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं, जिससे परेशान होकर उसके बड़े भाई ने यह कदम उठाया था। युवक ने समझौते का दबाव सहित कई आरोप लगाए थे पुलिस के अनुसार पनकी रोड कल्याणपुर कला निवासी अभिषेक दीक्षित ने थे तहरीर में बताया है कि उनके बड़े भाई अनुराग दीक्षित उर्फ राहुल दीक्षित ने कुछ समय पहले कल्याणपुर थाना में बताने में मोहल्ले में रहने वाले शुभम कटियार सहित 19 लोगों के के खिलाफ मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद नामजद आरोपी शुभम कटियार,राम सागर कटियार, लालू कटियार, सरवन कटियार, संजू कटियार,गोलू कटियार,विशाल कटियार और शुभम का जीजा केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। सात फरवरी को भी सभी ने मिलकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए फर्जी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उसकी एक न सुनी और उसी को जेल भेजने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर भाई अनुराग ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने पीड़ित के भाई अभिषेक की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया- मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में झोलाछाप को गोली मारी, 50 लाख मांगी रंगदारी:बदमाशों ने डिस्पेंसरी में घुसकर की फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    नगर आयुक्त ने शाहजहांपुर में नाले निर्माण का निरीक्षण किया:आवागमन बाधित न करने के निर्देश दिए, बोले-रास्ता भी बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment