Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति बंद, तकनीकी खामियों से बढ़ रहे बिल

    15 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में विद्युत विभाग की डिजिटल व्यवस्था और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गए हैं। तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के कारण मामूली बकाया राशि पर भी बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने के बावजूद अतिरिक्त बिल भेजे जा रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर निवासी सीताराम चौरसिया के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उनके मात्र 219 रुपये के बिल बकाया होने पर 30 मार्च को लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद सीताराम चौरसिया के मोबाइल पर प्रतिदिन 30 से 40 रुपये अतिरिक्त बिल जुड़ने के संदेश आ रहे हैं। कनेक्शन कटने के बाद से वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और घर में उजाले के लिए सोलर तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा ले रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद भी मीटर लगातार बिल बना रहा है। इस संबंध में बदलापुर निवासी विनोद मोदनवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी नहीं जा रही हैं। उनका कहना है कि मनमाने तरीके से कनेक्शन काटना परेशानी का कारण बन गया है। बदलापुर के ही शेषभान मिश्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल अधिक आ रहा है। रिचार्ज न होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीताराम चौरसिया का बकाया बिल बढ़कर 358 रुपये हो गया है। मोबाइल पर लगातार बिल बढ़ने के संदेश आने के बाद वह अपनी शिकायत लेकर विभागीय अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ईंट-भट्टे के ऑफिस में घुसकर युवक पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, बाहर घसीटा; पुलिस ने FIR दर्ज की
    Next Article
    दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बोझ होगा कम:बोड़ाकी में बनेगा 13 प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन, 137 एकड़ पर बनी सहमति, 70 ट्रेनों का होगा संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment