Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दावा लेने बाजार जाते समय हादसा, चालक के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामपुर थाना अंतर्गत सिधवन पेट्रोल पंप के सामने जौनपुर-भदोही नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 12 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई है, जो सेरवा प्रकाशपुर, भदोही के निवासी थे। वह अपनी मोटरसाइकिल (UP62AM2267) से सिधवन बाजार दवा लेने जा रहे थे, तभी जौनपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय यादव को तत्काल जीवनदीप अस्पताल, भदोही ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई रामलोलरक यादव ने रामपुर थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अज्ञात सफेद कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर, रामपुर पुलिस ने रविवार रात अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर:मिर्जापुर पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़, मुख्य आरोपी को बाइक से लाया था
    Next Article
    कालातीत समिति का चुनाव अवैध घोषित:AMU ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव की नई तिथि जारी, 14 को नाम वापसी और आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment